नगर निगम ने जुलाई माह में पकड़े 700 से अधिक निराश्रित पशु
-6.27 लाख से अधिक की शास्ती वसूली
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम ने जुलाई माह में पकड़े 700 से अधिक निराश्रित पशु। शहर में निराश्रित पशुओं को पकडऩे के लिए नगर निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत जुलाई महीने में लगभग 700 से अधिक आवारा पशुओं को पकड़ा गया। पशुपालकों से पशुओं को सडक़ों पर छोडऩे की एवज में छह लाख से अधिक की शास्ती वसूल की गई।
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि निराश्रित पशुओं को पकडऩे के लिए प्रभावी कार्यवाही करते हुए काऊ कैचिंग गैंग ने विशेष अभियान चलाया। एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच काऊ कैचिंग गैंग ने निराश्रित मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष कार्रवाई की।
जुलाई महीने टीम ने 776 निराश्रित पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की। 185 मवेशियों को शास्ति वसूलने के बाद छोड़ा गया।
प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के युवाओं को संबोधित
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से 6 लाख 27270 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। आयुक्त राहुल जैन ने कहा कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सडक़ पर छोड़ रहे हैं, उनके विरुद्ध अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहली बार जुर्माना राशि वसूलकर छोडऩे के बाद भी यदि दुबारा उन्हें सडक़ पर आवारा छोड़ा गया तो उन मवेशियों को नहीं छोड़ा जाएगा और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
624 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त,1.85 लाख का वसूला जुर्माना:-
नगर निगम ने जुलाई माह के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 624 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1,85,300 की जुर्माना राशि वसूल की।
गहलोत से मिलने सर्किट हाउस में उमड़ी भीड़
नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि एकल- उपयोग प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जुलाई माह में संचालित विशेष अभियान के दौरान पॉलीथिन कैरी बैग रोकथाम टीम ने शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों,थोक एवं खुदरा बाजारों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त की।
अभियान के दौरान व्यापारियों एवं दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा इसके स्थान पर कपड़े,जूट एवं कागज से बने पर्यावरण- अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नियमों की पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर में लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर
