Health check-up camp organized at Defence Laboratory, Jodhpur.

रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर में लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर में लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर। रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर में प्रयोगशाला के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों के लिए श्रीराम अस्पताल,पाल रोड के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा सामान्य बीमारियों की समय पर पहचान कर रोकथाम सुनिश्चित करना था।

सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध:पटेल

शिविर की सुविधाएं:-
इस शिविर का आयोजन रक्षा प्रयोगशाला की वर्क्स समिति के तत्वावधान में किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप,मधुमेह जाँच, BMD जाँच,ECG सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

रक्षा प्रयोगशाला के निदेशक वीएस षेनोई ने शिविर को सफल बनाने के लिए वर्क्स समिति के सभी सदस्यों,श्रीराम अस्पताल पाल रोड की चिकित्सा टीम एवं प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित कर लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने हेतु संकल्पित है। शिविर का सफल आयोजन वर्क्स समिति अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त वशिष्ट के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत विकास परिषद की सार्थक पहल