Breastfeeding provides the most essential nutrients for the child: Dr. Jodha

बच्चे के लिए स्तनपान सबसे जरूरी पोषक तत्व: डॉ.जोधा

-उम्मेद अस्पताल में स्तनपान सप्ताह का आगाज

-पूरे सप्ताह होंगे कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बच्चे के लिए स्तनपान सबसे जरूरी पोषक तत्व:डॉ.जोधा। उम्मेद अस्पताल के ऑडिटोरियम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग की ओर से शनिवार को स्तनपान सप्ताह शुरू हुआ। स्तनपान सप्ताह के तहत व्याख्यान,स्तनपान प्रदर्शनी,स्तनपान जागरूकता रैली,रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता होगी।

नगर निगम ने जुलाई माह में पकड़े 700 से अधिक निराश्रित पशु

स्तनपान सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा थे। उन्होंने कहा कि आज के समय मां अपने बच्चों को स्तनपान करना ही भूल गई है। जबकि बच्चे के लिए यही सबसे जरूरी पोषक तत्व है।

शिशु रोग विभाग विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश जोरा ने बताया कि स्तनपान हर बच्चे का अधिकार है और सभी माताओं को अपने नवजात शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए। डॉ.मुकेश गुप्ता एवं डॉ.डीआर डाबी ने स्तनपान के फायदों के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया।

चाय व ढाबा संचालकों को दी नशा मुक्ति अभियान की जानकारी

अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने स्तनपान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। शिशु रोग यूनिट प्रभारी अनुराग सिंह ने स्तनपान के फायदे बताएं। कार्यक्रम में डॉ.सुरेश वर्मा,डॉ.हरीश मौर्य,डॉ.संदीप चौधरी, डॉ.एसके विश्नोई,डॉ. जगदीश डाबी,डॉ.भारतेंदु,डॉ. संगीता चौधरी,डॉ.मोनित,डॉ. भव्या,डॉ.कविता चौधरी मौजूद थे।

डॉ.रघुनाथ ने स्तनपान सप्ताह की रूपरेखा तैयार की। मंच संचालन डॉ.श्यामा चौधरी एवं डॉ. रघुनाथ ने किया। नर्सिंग अधीक्षक,प्रमिला नरुका,नर्सिंग अधिकारी विजेंद्र मेड़तिया, इमरान खान और गजेन्द्र शेखावत ने स्तनपान सप्ताह के संचालन में अपना पूरा योगदान दिया।