Crowd thronged the Circuit House to meet Gehlot.

गहलोत से मिलने सर्किट हाउस में उमड़ी भीड़

-कई लोगों ने सौंपे ज्ञापन

-स्वागत भी किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गहलोत से मिलने सर्किट हाउस में उमड़ी भीड़। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए शनिवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित आमजन की भीड़ लगी रही। उन्होंने गहलोत का स्वागत किया। साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपे।

दरअसल गहलोत शुक्रवार देर रात वंदे भारत ट्रेन से अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे थे। उनके स्वागत का क्रम आज भी जारी रहा। सर्किट हाउस में उनके स्वागत के लिए समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार तक जोधपुर में ही रहेंगे। इस दौरान उनके कई स्थानीय कार्यक्रम तय हैं। शनिवार सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में आम लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में फूंका चुनावी बिगुल

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी राजस्थान और जोधपुर के आगामी निकाय चुनाव अशोक गहलोत के लिए बेहद खास माने जा रहे हैं। अगर इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहता है,तो गहलोत यह संदेश देने में सफल रहेंगे कि राज्य की राजनीति पर उनकी पकड़ आज भी उतनी ही मजबूत है।

सर्किट हाउस में उमड़ी भारी भीड़ के पीछे मुख्य वजह आगामी निकाय चुनाव ही है। स्थानीय दावेदारों को अच्छी तरह पता है कि जोधपुर में टिकट बंटवारे में गहलोत की सहमति सबसे अहम होती है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026