Doordrishti News Logo

युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

-एक नाबालिग को संरक्षण में लिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार। बनाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीडि़त सुनिता प्रजापत ने बताया कि 5 जुलाई को उसके घर में जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी से लौटते समय नाबालिग ने उनके परिवार के एक लडक़े को दो थप्पड़ मार दिए थे। उन्होंने नाबालिग के परिवार से इसकी शिकायत की। इसी रंजिश को लेकर 23 जुलाई को फिर से नाबालिग ने मारपीट की।

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

अगले दिन 24 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे शिकायतकर्ता सुनिता का देवर गोविंद काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था। इस दौरान आरोपियों ने गोविंद को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। यही नहीं आरोपी बाबूलाल ने गोविंद का गला दबा दिया।

चीख-पुकार सुनकर उनकी देवरानी संगीता और बेटा बीच-बचाव करने गए थे,तब जाकर गोविंद की जान बची।
आरोपियों ने गोविंद के सिर पर हमला किया था, जिससे उसके सिर में 6 टांके आए थे। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपी बाबूलाल और तिलोक राम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बनाड़ थाना क्षेत्र के श्रीयादे नगर नांदड़ा कलां के रहने वाले हैं।

दो तस्कर गिरफ्तार 25.250 किलो डोडा-पोस्त व ब्रेजा कार जब्त

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026