The Prime Minister will address the country's youth today.

प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के युवाओं को संबोधित

-नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के युवाओं को संबोधित।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर के युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे।

अभियान का उद्देश्य:-
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat द्वारा संचालित इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु जागरुक एवं सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान प्रधानमंत्री के “नशा मुक्त भारत” तथा “विकसित भारत @2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

मसूरिया बाबा मंदिर में 30 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

अभियान की प्रमुख बातें:-

वृहद भागीदारी:-
देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से 1 करोड़ से अधिक युवा जुड़ेंगे। इसमें MY Bharat स्वयंसेवक, NSS स्वयंसेवक,युवा मंडल,स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी,विश्वविद्यालयों के छात्र,NGOs एवं विभिन्न संस्थाओं के युवा शामिल होंगे।

नशा मुक्ति शपथ:-
सभी प्रतिभागी “नशा मुक्ति शपथ” लेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराएंगे।

100 सप्ताह का संकल्प:- इसी अवसर पर 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले अभियान का शुभारंभ होगा। इसके अंतर्गत खेल,सांस्कृतिक, फिटनेस,जागरुकता, ध्यान एवं सामुदायिक गतिविधियां नियमित होंगी।

गतिविधियां:-
वॉकाथॉन,योग-ध्यान सत्र,नुक्कड़ नाटक, जागरुकता रैलियां, लोकगीत,माइम,लघु फिल्म/रील,चित्रकला, वाद-विवाद एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं। जिला विजेता राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे।

रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर में लगाया स्वास्थ्य जाँच शिविर

अन्य पहल:-
ग्राम सभाओं में संकल्प सभाएं,विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र,हस्ताक्षर अभियान,सोशल मीडिया जागरुकता,अभिभावकों के लिए कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट संस्थानों को सम्मान।

MY Bharat पोर्टल पर ई-प्रतिज्ञा अभियान के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

जोधपुर में आयोजन:-
जोधपुर जिले में मुख्य कार्यक्रम काजरी सभागार में 02 अगस्त प्रातः 10 बजे से जिला प्रशासन के नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

समापन:-
इस राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन 14 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा सम्मेलन के साथ होगा,जिसमें देशभर के उत्कृष्ट प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारत विकास परिषद की सार्थक पहल

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026