Doordrishti News Logo

बहुमत से पारित हुआ नगर निगम उत्तर का बजट

महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने सदन में रखा 688.08 करोड़ का बजट

जोधपुर, निगम सभागार में मंगलवार को नगर निगम उत्तर की बजट बोर्ड बैठक आयोजित हुई जिसमें महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने करीब ₹688.08 करोड़ का बजट बहुमत के साथ पारित किया। बजट की शुरुआत में महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में नगर निगम उत्तर के आय के स्रोत प्रभावित हुए हैं, राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली चुंगी पुनर्भरण अनुदान भी अपर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुंगी पुनर्भरण अनुदान की राशि 8 करोड़ रुपए प्रतिमाह करने या कार्मिकों का वेतन का भुगतान सीधे राजकोष में करवाने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है। जेडीए की ओर से भूमि विक्रय से होने वाली आय का 15 प्रतिशत राशि का भुगतान जल्द करवाने, जेडीए की ओर से निगम को हस्तांतरित रोड लाइट के पिछलेे 5 वर्षो के बकाया बिलों का भुगतान करवाने, पीएचडी की ओर से बिलों के भुगतान के साथ सीवरेज की राशि के रूप मे वसूल किए गए करीब ₹30 करोड़ का भुगतान निगम को करवाने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराया गया है।

प्रशासन शहरों के संग अभियान से आमजन को मिली राहत

महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य सरकार की ओर से चलाए गए प्रशासन शहरों के संग अभियान में निर्धन, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग को काफी लाभ मिला है और काफी संख्या में नगर निगम उत्तर की ओर से पट्टे वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभियान को लेकर जो अभूतपूर्व छूट और रियायत दी गई है इससे शहरवासियों को काफी लाभ मिला है।

शहर के पर्यावरण संरक्षण एवं वायु सुधार के लिए भी होंगे कार्य महापौर ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के लिए नगर निगम उत्तर के द्वारा जोधपुर शहर में लगभग 62 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई है, साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन एवं जल संरक्षण के लिए 62 करोड़ की स्वीकृत हुई है। इन दोनों कार्यों की कार्यकारी एजेंसी नगर निगम उत्तर है, जिसके तहत पावटा से मंडोर, भदवासिया से माता का थान एवं अखलिया से कायलाना चौराहे तक सड़क़ को चौड़ा करने, फुटपाथ,  पार्किंग आदि का निर्माण करने एवं टाउन हॉल से पावटा चौराहे तक वर्टिकल ग्रीन वॉल का कार्य भी स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि सूरसागर रोड पर लगभग 75 करोड़ रुपए की लागत से ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा, जहां से पूरे शहर का कचरा मैकेनिकल तरीके से कलेक्ट कर केरु डंपिंग स्टेशन भेजा जाएगा। एनसीएपी के तहत केरु डंपिंग स्टेशन पर 30 लाख रुपए की लागत से कमपोस्टिंग पीट निर्माण, टिन शेड के कार्य करवाए जाएंगे जिससे मुख्य पार्को में गीला कचरा निस्तारण हो सकेगा।

बजट अभिभाषण में महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने बताया कि बालसमंद नागादड़ी नाले के जीर्णोद्धार करने एवं शेष रहे भाग में सुरपुरा तक नया निर्माण करने के लिए करीब ₹37 करोड़ 48 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसकी निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।

सडक़, सीवरेज व ड्रेनेज के सुदृढ़ीकरण के होंगे कार्य

शहर के सीवरेज सिस्टम को सुधारने एवं नई सीवरेज लाइन डालने के लिए आरयूआईडीपी योजना के तहत करीब 309 करोड़ रुपए के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें पुराने सीवरेज लाइन को बदलने के साथ ही सीवरेज से वंचित सुरपुरा, जालवाला, बारली, मांडवता, निम्बा निम्बड़ी में नई सीवरेज योजना भी स्वीकृति के लिए भेजी गई है।

खोखरिया में 10 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनाने का भी प्रावधान किया गया है। महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि गांधी नगर आवास योजना में जलापूर्ति योजना के लिए चार करोड़ 85 लाख रुपए, विद्युत आपूर्ति के लिए आठ करोड़ पचास लाख रुपए का प्रस्ताव प्राप्त किया है। सडक़ों के निर्माण पर एक करोड़ ₹30 लाख खर्च किए जा चुके हैं।

शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए अमृत योजना के तहत भदवासिया पुल से मदेरणा कॉलोनी खेतानाड़ी क्षेत्र का नाला, मुुुथाजी के मंदिर से पावटा रोड तक ₹ 2 करोड़ 97 लाख के कार्य करवाए गए। शिप हाउस से मिर्धा सर्कल एवं मिर्धा सर्किल से पावटा चौराहे तक के नाले का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।

राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित

महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत होने वाले वित्तीय वर्ष 2022- 2023 में विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए हैं जिनमें जय नारायण व्यास पार्क के पास मल्टी लेवल पार्किंग विकसित करने के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत करने, सूरसागर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 8 करोड़ रुपए, गंगलाव तालाब का पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 6 करोड़ रुपए, मंडोर क्षेत्र में पेतलाव पार्क को विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपए, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के स्मारक के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए, निगम क्षेत्र में स्थित 37 पार्कों के विकास के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए, चेनपुरा राजकीय विद्यालय में शुरू हुए महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के भवन एवं प्रांगण को आधुनिक स्वरूप देकर विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपए, शहर के सीवरेज सिस्टम को जीआईएस मैपिंग करने, पुरानी लाइनों की सीसीटीवी सर्विस से अंदरूनी आंकलन करने और नव विकसित एवं सीवरेज से वंचित क्षेत्रों में सिविल सीवर लाइन योजना के लिए सर्वे डिजाइन एवं परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 5 करोड़ रुपए,शहर के नांदड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को भविष्य की आवश्यकता अनुसार क्षमता एवं गुणवत्ता वर्धन के लिए 150 करोड़ रुपए,शहर के नव विकसित एवं छूटे हुए क्षेत्रों में नई सिवर लाइन बिछाने के लिए 500 करोड़ रुपए,राम तलाई नदी के पास स्थित रिक्त भूमि पर पार्क का विकास करने के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

बजट में हुई यह महत्वपूर्ण घोषणाएं

महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने कई महत्वपूर्ण घोषणा की हैं,  जिसमें जयनारायण व्यास पार्क के पास मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करने, कुत्तों के बाड़े को केरु स्थानांतरित कर वर्तमान स्थल पर आवासीय कालोनी का निर्माण करने, नगर निगम उत्तर के नए कार्यालय भवन का निर्माण करने, गुलाबसागर,फतेह सागर तथा नहरों की सफाई हुए रिपेयरिंग कार्य करने, निगम क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण, शमशान कब्रिस्तान में कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए, आदर्श पार्क का निर्माण करने,पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्मारक का निर्माण करने, गंगलाव तालाब की सफाई करने एवं मलबे को निकालकर परिवहन करने के लिए 50 लाख रुपए, बंबा नाले को कवर करके सड़क़ को चौड़ा करने और वार्ड नंबर 32 के कबूतरों का चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के स्टेचू स्टैंड का पुनर्निर्माण व  सौन्दर्यकरण के कार्य करने की घोषणा की। बोर्ड बैठक में उप महापौर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी, प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मी नारायण सोलंकी, आयुक्त उत्तर राजेंद्र सिंह कविया, अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह, उपायुक्त रोहित कुमार,उपायुक्त शैलेंद्र सिंह, उपायुक्त अदिति पुरोहित सहित पक्ष विपक्ष के पार्षद गण मौजूद थे।

पार्षद निधि से होंगे 30 लाख रुपए के कार्य

महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में पार्षदों की अनुशंसा पर 30 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

17 अन्य प्रस्तावों को भी किया गया पारित

बजट बोर्ड बैठक के बाद नगर निगम उत्तर के विभिन्न मामलों में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देने, विभिन्न क्षेत्रों को जीरो सेट बैक क्षेत्र घोषित करने,  नगर निगम उत्तर की विभिन्न सड़क़ों के मार्ग अधिकार को निर्धारित करने, सड़क़ नामकरण प्रस्तावों के प्रकरण एंपावर्ड कमेटी में रखने, शहर के विभिन्न पार्क एवं उद्यानों के विकास करने,फिल्म, टीवी, सीरियल,विज्ञापन की शूटिंग के लिए दरें निर्धारित करने, 20 करोड़ का बैंक ओवर ड्राफ्ट प्राप्त करने, हुडको से 150 करोड़ रुपए का ऋण प्राप्त करने, सूरसागर क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने के लिए 15 बीघा भूमि आवंटित करने, पार्षदों के भत्तों को बढ़ाकर 25,000 प्रतिमाह, उपमहापौर का 35000 प्रतिमाह और महापौर का ₹50,000 प्रतिमाह करने की अनुशंसा राज्य सरकार को भिजवाने, नगर निगम उत्तर में भिश्ती के पूर्व स्वीकृत पदों को यथावत रखने, सफाई निरीक्षक ग्रेड प्रथम, ग्रेड द्वितीय और सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त पद सर्जन करने, शहर की चारदीवारी के अंदर मकानों के फ्रंट और छत के मुख्य रूप से ब्लू करने व राम तलाई नदी में पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पारित किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026