Doordrishti News Logo

पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

  • 150 गांवों में पेयजल किल्लत
  • आजादी के 79 साल बाद भी नलों में पानी नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन। जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पेयजल किल्लत को लेकर नारेबाजी भी की।nगौतम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आजादी के 79 साल बाद भी कई गांव ऐसे हैं जहां पर पानी की किल्लत है। पानी की टंकी तो गांवों में बना दी गई, लेकिन वहां पर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।

नलों में पानी नहीं आ रहा है,जिसमें लूणी विधानसभा के लूणी,दूधिया,भाचरना सहित सैकड़ों गांव हैं, जहां पेयजल की किल्लत है, जिससे आमजन से लेकर वन्य जीव बेहाल हैं। पूर्व में कई बार इसको लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी बताया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में युवाओं को टीम ने हुंकार भरी है और आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। आगामी रणनीति को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर समाधान नहीं होता है तो आगे उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

एनएसयूआई का जेएनवीयू में उग्र प्रदर्शन

इस पूरे पेयजल किल्लत के मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर 15 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related posts: