Doordrishti News Logo

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार,स्कार्पियो जब्त

दो स्कार्पियो मंडोर थाना क्षेत्र से हुई थी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो जब्त। कमिश्ररेट की मंडोर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक स्कार्पियो को भी बरामद किया है। आरोपियों ने मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र से दो गाडिय़ां चुराई थी। पकड़े गए अभियुक्तों से अब गहनता से पूछताछ कर साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

दो थानों का वांटेड 35 हजार का इनामी 007 गैंग का गुर्गां गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि 28 मार्च को पुनीत नगर मंडोर निवासी धीरज गहलोत ने रिपोर्ट दी कि उसकी गाड़ी स्कॉर्पियों काले रंग की देर रात्रि में घर के बाहर से चोरी हो गई। इसी तरह 13 मई को फूलबाग भानू विहार मंडोर निवासी मोहन परिहार की सफेद रंग की स्कार्पियो चोरी हुई थी।
शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए तथा एक ही थाना क्षेत्र से 2 वाहन चोरी होने के एडीसीपी पूर्व विरेन्द्र सिंह के सुपरविजन और एसीपी मंडोर अनिल शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी शेपकरण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन का किया गया।

चार दिन तक जोधपुर से बाड़मेर तक फुटेज खंगाले
पुलिस की टीमों ने 4 दिन तक अनवरत कार्य करते हुए जोधपुर से पचपदरा बाड़मेर तक के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर आरोपियों को नामजद किया। वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी अन्तर्राज्यीय गैंग संचालित करते हैं तथा तकनीक रूप से दक्ष होने से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार हथकण्डे अपना रहे थे। बाद में दो आरोपियों को दस्तयाब कर बाद पूछताछ करने पर इनके द्वारा दोनों वारदातें कबूल किया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि इसमें बाड़मेर बायतु भोपाजी स्थित बेरड़ों की ढाणी निवासी मुकेश कुमार पुत्र चनणाराम और डाबलीसर बाड़मेर सदर निवासी रेखाराम पुत्र हनुमानराम जाट को पकड़ा गया।