Doordrishti News Logo

सात दिवसीय भोगिशैल परिक्रमा यात्रा शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात दिवसीय भोगिशैल परिक्रमा यात्रा शुरू। मरुधरा की तपोभूमि जोधपुर में सनातन सभ्यता,संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम मानी जाने वाली पौराणिक भोगिशैल परिक्रमा यात्रा आज से शुरू हुई जो 31 मई तक चलेगी। यात्रा के दौरान 54 से अधिक मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे। गत सौ वर्षों से हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा यह परिक्रमा यात्रा निकाली जा रही है।

परिक्रमा यात्रा आयोजन समिति के संयोजक नरेश जाजड़ा व सचिव विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि भोगिशैल परिक्रमा यात्रा आज हिन्दू सेवा मण्डल कार्यालय घण्टाघर में ध्वज पूजन के साथ प्रारम्भ हुई। यात्रा नई सडक़,सोजती गेट, मोहनपुरा पुलिया,पुलिस लाइन होते हुए भाटी चौराहा पहुंची। परिक्रमा ध्वज का दिन एवं रात्रि विश्राम भाटी चौराहा रहा।

पानी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

26 मई को परिक्रमा ध्वज रिक्तियां भैरूजी,जलजोग चौराहा,बारहवीं रोड,पाल रोड,मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर,पाल लिंक रोड,जूना खेड़ापति बालाजी,नाइयों की बगीची,चौपासनी रोड प्रथम पुलिया होते हुए चौपासनी पहुंचेगी। श्रद्धालुओं का दिन एवं रात्रि विश्राम चौपासनी क्षेत्र में रहेगा। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू ने बताया कि प्रतिदिन सुबह परिक्रमा ध्वज के साथ पदयात्रा प्रारम्भ होगी।