शास्त्री सर्कल पर उत्पात मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शास्त्री सर्कल पर उत्पात मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शास्त्री सर्कल पर आपस में झगड़ा कर उत्पात मचाने और आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले चार युवकों को शांतिभंग करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है।
जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्रसिंह देवड़ा एवं सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा के निर्देशन में शास्त्रीनगर थाना प्रभारी जुल्फिकार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
नकल माफिया का मास्टरमाइंड जोधपुर से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 24 मई की रात करीब 10 बजे शास्त्री सर्कल पर कुछ युवक आपस में लड़ाई- झगड़ा कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने महावीर नगर सांगरिया निवासी कार्तिक पुत्र सागर,वाल्मीकि बस्ती रातानाडा निवासी महावीर आचार्य पुत्र मनोज कुमार, आजाद बाजार निवासी अभिषेक पुत्र सूरतमल और भील बस्ती मसूरिया देवनगर निवासी राज पुत्र मोहन को शांतिभंग के आरोप मे गिरफ्तार किया है।
