Doordrishti News Logo

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट

जोधपुर, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट की गई। पीडि़त ने नामजद आरोपी के खिलाफ रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया। दूसरी तरफ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच आरंभ की है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि जसोल हेरिटेज में रहने वाले गौरव प्रजापत पुत्र मदनलाल ने रिपोर्ट दी कि वह शाम को रातानाडा इलाके से गुजर रहा था। तब सुनील शर्मा और उसके कुछ साथियों ने रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार किए जाने पर मारपीट की और जेब से कुछ रूपए निकाल लिए। पुलिस ने अब नामजद अभियुक्त की तलाश शुरू की है।

इधर माता का थान पुलिस ने बताया कि मगरापूंजला 80 फीट रोड भदवासिया निवासी सुनील पुत्र ज्ञानेश्वर सांखला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर हुडको क्वार्टर कीर्ति नगर से निकल रहा था। तब अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रूकवाने के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस अब अज्ञात लोगों की पहचान के प्रयास कर रही है।

ब्यूटिशियन का मेकअप सामान बैग चोरी

शास्त्रीनगर सी सेक्टर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मनीष मालवीय पत्नी संजय मालवीय ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसके ब्यूटी पार्लर से मेकअप सामान का बैग चोरी कर ले गया। शास्त्रीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चोर का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026