Doordrishti News Logo

दो थानों का वांटेड 35 हजार का इनामी 007 गैंग का गुर्गां गिरफ्तार

  • टोल प्लाजा पर फायरिंग और ओसियां थाने में आर्म्स एक्ट में चल रहा था वांटेड
  • डीएसटी पूर्व पुलिस ने पकड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो थानों का वांटेड 35 हजार का इनामी 007 गैंग का गुर्गां गिरफ्तार। शहर के करवड़ स्थित टोल प्लाजा पर साल भर पहले फायरिंग के केस में फरार चल रहे एक आरोपी को जिला विशेष टीम ने पकड़ा है। आरोपी भोमाराम बांगड़वा 007 गैंग का गुर्गां है और उस पर दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था।

आरोपी ओसियां थाने में आर्म्स एक्ट व मारपीट के प्रकरण में भी साल भर से फरार था और इस पर 35 हजार का इनाम भी घोषित हो रखा है। वह दो थानों का वांटेड अपराधी है। पुलिस उपायुक्त पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि शहर में इनामी,मफलूर,पीओ, स्थाई वारण्टी व भाग 299 सीआरपीसी में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। इसमें भोमाराम बांगड़वा पर 35 हजार का इनाम घोषित हो रखा था।

नाबालिग पर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप

डीएसटी पूर्व प्रभारी एएसआई खेत सिंह टीम के नेतृत्व में विशेप टीम का गठन का किया गया। आरोपी के छुपने व ठहरने के ठिकानों पर टीमों को भिजवाई गया,मगर वांछित आरोपी बड़ा ही शातिर व बदमाश प्रवृति का होने से पकड़ में नहीं आ रहा था।
वह दोस्त के घर गुढ़ा विश्रोईयान में आया था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने एक दोस्त गुढ़ा विश्रोईयान गांव में आया है। इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और आरोपी मतोड़ा थानान्तर्गत लाखेटा निवासी भोमाराम बांगड़वा को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में डीएसटी पश्चिम के प्रभारी महेंद्र सिंह, साइबर सैल के एएसआई राकेश सिंह भी शामिल थे।