Doordrishti News Logo

म्यूल एकाउंट खाताधारक गिरफ्तार,महिला से हुई थी दो लाख की ठगी

  • साइबर ठगी
  • पार्ट टाइम जॉब के नाम पर हुआ था मार्च में फ्रॉड
  • आरोपी से पूछताछ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल एकाउंट खाताधारक गिरफ्तार,महिला से हुई थी दो लाख की ठगी। शहर की बोरानाडा पुलिस ने म्यूल एकाउंट खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में किसी महिला के साथ हुई साइबर ठगी का पैसा आया था। महिला से मार्च महिने में किसी शातिर ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर दो लाख का फ्रॉड किया था। खाताधारक बोरानाडा एरिया का रहने वाला था,जिस पर पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार किया है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

प्रतापनगर हुडको क्वार्टर में सरिया लेकर आया बदमाश कारों के फोड़े शीशे

बोरानाडा थाने में हैडकांस्टेबल शिवलाल की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसके अनुसार साइबर ठगी का पैसा म्यूल एकाउंट में आने की जानकारी मिली थी। तब खाताधारक का नाम पता पाल बालाजी मंदिर के सामने रहने वाले किसी भवानी सिंह पुत्र किशनसिंह राजपुरोहित के नाम का निकला। तब उसे दस्तयाब कर पूछताछ की गई। उसके खाते की जांच में पता लगा कि मार्च महिने में जयश्री गुप्ता नाम के महिला से दो लाख की ठगी हुई थी,जो पैसा भवानी सिंह के एकाउंट में आया था।

महिला जयश्री गुप्ता को मार्च में किसी ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बनाते हुए दो लाख का फ्रॉड किया था। पुलिस अब भवानी सिंह से पूछताछ में जुटी है।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed