Doordrishti News Logo

प्रतापनगर हुडको क्वार्टर में सरिया लेकर आया बदमाश कारों के फोड़े शीशे

  • फॉरच्यूनर की बीप बजने से भागा
  • सीसीटीवी फुटेज से बदमाश दस्तयाब

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रतापनगर हुडको क्वार्टर में सरिया लेकर आया बदमाश कारों के फोड़े शीशे।शहर के प्रताानगर पुलिस थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर हुडको क्वार्टर में बुधवार की तडक़े एक बदमाश युवक हाथ में सरिया लेकर आया और वहां खड़ी कुछ गाडिय़ों के शीशे फोडऩे लगा। गाडिय़ों के शीशे फोडऩे के समय एक फॉरच्यूनर गाड़ी की बीप बज गई। जिससे बदमाश डर के मारे गली से भाग निकला। घटना का सीसीटीवी फुटेज सुबह सामने आया है।

प्रो.नीलिमा रेड्डी को पीएचडी की उपाधि

हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब किया है, जिससे अब पूछताछ चल रही है। गाड़ी मालिक की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। तब एक युवक हाथ में लोहे का सरिया लेकर आया और पार्किंग में खड़ी कारों के कांच फोडऩे लगा। उसने दो कारों को नुकसान पहुंचाया।

जैसे ही बदमाश युवक ने एक फॉरर्च्यूनर कार का कांच फोड़ा उसमें लगा सुरक्षा अलार्म (बीप सायरन) बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में युवक स्पष्ट रूप से सरिये से गाडय़िों पर हमला करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

कार्रवाई की मांग,आरोपी दस्तयाब 
घटना को लेकर क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं,जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed