साइबर ठगी का पैसा ट्रांजेक्शन दो संदिग्ध चढ़े पुलिस के हत्थे
- किराणा व्यापारी से सामान खरीद कर 37 हजार का पेमेेंट किया
- पूछताछ में जुटी पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर ठगी का पैसा ट्रांजेक्शन दो संदिग्ध चढ़े पुलिस के हत्थे। शहर के एक किराणा व्यापारी को शातिरों ने ठगी का पैसा ट्रांजेक्शन कर दिया। पहले किराणा सामान खरीदा और फिर बदले में दो अलग अलग ट्रांजेक्शन कर रुपए दिए। इससे किराणा व्यापारी का खाता फ्रिज हो गया। जांच में पता लगा कि साइबर ठगी का पैसा उसे ट्रांसफर किया गया था। मामला 18 अप्रैल का है। पुलिस में मामला सामने आने के बाद दो संदिज्ध को पकड़ा गया है, जिनसे अब गहनता से पता लगाया जा रहा है। मामला म्यूल एकाउंट से जुड़ा है।
म्यूल एकाउंट खाताधारक गिरफ्तार,महिला से हुई थी दो लाख की ठगी
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि 18ई सेक्टर सीएचबी निवासी भीकमचंद जैन पुत्र बाबू लाल जैन की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह किराणा की दुकान क्षेत्र में चलाता है। 18 अप्रैल को कोई शख्स उसकी दुकान पर आया और 37 हजार रुपए का किराणा सामान की खरीद की। बदले में दो पेमेंट ऑनलाइन 35 हजार 447 एवं 1200 के किए गए। यह पेमेंट किसी मुथु के नाम से किए गए।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इन पेमेंट के चलते उसका खाता फ्रिज हो गया। वह बैंक गया तो पता लगा कि खाते में साइबर ठगी का पैसा आया है। इस पर पुलिस में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज अब दो संदिज्धों को पकड़ा है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। संभवत: यह पैसा म्यूल एकाउंट के जरिए ट्रांसफर किए गए है। पुलिस ने इसमें बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

