लकड़ी के बुरादे में लगी भीषण आग

  • पांच दमकलों ने तीन घंटों में पाया काबू
  • कोई हताहत नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लकड़ी के बुरादे में लगी भीषण आग। शहर के सालावास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक गली में लकड़ी कार्टन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग को काबू करने के लिए शहर के दमकल स्टेशनों से पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंची। अलसुबह छह बजे यह आग लगी थी। इधर दोपहर में एक स्कूल के सामने आई इमारत के ट्रांसफार्मर में भी आग लगी। उसे समय पर काबू कर लिया गया। दोनों आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

एसओजी की सूचना पर वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार

बासनी फायर स्टेशन प्रभारी ने बताया कि सुबह छह बजे सालावास रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गली में लकड़ी गोदाम में आग की सूचना मिली। दरअसल वहां पर लकड़ी के कार्टन तैयार होते है। जहां पर बुरादा रखा हुआ था,उसमें आग लगी थी। बासनी से दो,शास्त्रीनगर,सीएचबी और बोरानाडा से एक एक दमकल की गाडिय़ां वहां पहुंची थी। हालांकि आग को समय पर काबू कर लिया गया था। कोई हताहत नहीं हुआ है। गोदाम का मालिक दिनेश पुत्र भागीरथ विश्रोई बताया गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

इधर दोपहर में सीएचबी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने इमारत में आग की सूचना पर दमकल की गाडिय़ां वहां भेजी गई। मौके पर पता लगा कि आग इमारत में ना होकर ट्रांसफॉर्मर में लगी है जोकि इमारत का ही था। आग को तत्काल पानी से बुझा दिया गया। बासनी, शास्त्रीनगर एवं सीएचबी से दमकल की गाडिय़ां यहां पहुंची।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed