जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने कथनी को करनी में बदलकर दिखाया है। शेखावत ने कहा कि बुधवार को कैबिनेट बैठक में देश की 81.35 करोड़ गरीब जनता को आगामी दीपावली तक कुल 5 महीने (जुलाई से नवंबर) मुफ्त राशन वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को कोरोना महामारी के संकट से निकालने की समयबद्ध योजना बनाई है। एक तरफ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम प्रगतिमान है, तो दूसरी ओर आर्थिक परेशानी से जूझ रहे 81 करोड़ भाई-बहनों को मुफ्त राशन देने की योजना गतिशील है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के किसी राष्ट्रीय नेतृत्व ने मोदी सरकार जैसी आपदा प्रबंधन की मिसाल प्रस्तुत नहीं की है। दुनिया की दूसरी सबसे विशाल जनसंख्या को घोर संकट में एक परिवार की तरह संभाले रखना विश्व के किसी भी राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष एक अभूतपूर्व उदाहरण है।
>>> स्व. सुन्दरसिंह भण्डारी को शताब्दी वर्ष पर भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी


