Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्व.सुन्दरसिंह भण्डारी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रातःकाल सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में पुष्पाजंलि कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार रखा गया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि पुष्पाजंलि कार्यक्रम में स्व.भण्डारी के चित्र पर माला पहनाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

शताब्दी वर्ष भाजपा श्रद्धाजंलि

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा, राजेन्द्र बोराणा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, देवेन्द्र सालेचा, जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोंलकी, नरेश सुराणा, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दैया, चैनसिंह इन्दा, संजय चंदीरमानी, मधुबाला देव, अल्का थामेत, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, महिला मोर्चा

प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री शशि प्रकाश प्रजापत, देवराज बोहरा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल, मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी, ताराचंद गहलोत, भुपेन्द्रराज सिंघवी, राकेश बागरेचा, महेन्द्र छंगाणी, सुनिल भाटी, भीमराज राखेचा, अनिल प्रजापत, कन्हैयालाल रांकावत, जगदीश नायक सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर भाजपा ने किया स्वागत

इसी प्रकार सुन्दर सिंह भण्डारी शताब्दी कार्यक्रम के अन्तर्गत समन्वयक रवि गहलोत की अगुवाई में जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर स्वागत किया और श्रीफल एवं मुंह मीठा कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान सह-समन्वयक धीरज चौहान, संजय विश्नोई, संजय पंवार, धीरज मकवाना, हेमेन्द्र चौधरी, फतेहराज मांकड साथ थे।

जनसंघ के कार्यकर्ताओं में बिरदमल सिंघवी, सूर्यकान्ता व्यास, कैलाश भंसाली, सुरेन्द्र सिंह कच्छवाह, कैलाश दाधिच, रमेश देवड़ा, रामधन डागा, देवराज बोहरा, पारसमल कांकरिया, चेतन कच्छवाह, सुगन सोनी, जुगल तापड़िया, शुद्धराज लोढा, कानराज महनोत, झुमराज के घर पर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

>>> जेडीए ने कुड़ी भगतासनी से हटाए अतिक्रमण

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026