Doordrishti News Logo

लापता युवक का शव तख्त सागर में मिला

जोधपुर, शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र परिहार नगर से लापता हुए एक युवक का शव आज दोपहर में कायलाना के तख्तसागर झील में मिला। शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। शव को कार्रवाई के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। माता का थान पुलिस इसमेंं जांच कर रही है। संदेह है कि युवक ने तख्तसागर में अपनी जान दी है।

पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि तख्त सागर झील में एक युवक का शव पानी में पड़ा है। इस पर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पहले सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस वहां पहुंची। मृतक की पहचान माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र परिहार नगर निवासी 36 साल के रमेश पंवार पुत्र लालचंद माली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रमेश अपने घर से निकला हुआ था और उसकी गुमशुदगी माता का थान थाने में दर्ज हो रखी थी। पुलिस अब अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। वह तख्त सागर में गिरा या सुसाइड किया इसमें पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: