एलडीसी 2013 की प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग
जोधपुर, सीएम द्वारा दो बार घोषणा करने पर भी पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 शुरू नहीं होने पर मनरेगा कार्मिकों ने पंचायतीराज एलडीसी 2013 की प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में सभी जिला परिषद से कनिष्ठ लिपिक के 19725 पदों पर सीधी भर्ती विज्ञप्ति की गई थी। उक्त भर्ती में 9246 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थी शेष 10029 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आज भी लंबित है।

राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष प्रतापराम धांधू ने बताया कि पंचायती राज कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के शेष पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा इस सरकार में दो बार मार्च 2019 व जून 2021 को पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 को पूर्ण करने के लिए घोषणा की गई लेकिन आज तक भर्ती शुरू करने के लिए कैलेंडर जारी नहीं हुआ।

पंचायती राज लिपिक भर्ती 2013 संघर्ष समिति के द्वारा राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह व मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सहायक प्रताप राम धांधु, पूनम शर्मा, दीपा वैष्णव, नरपतसिंह,नरपत राणा, वोराराम,गजेंद्र, ललित, विरेन्द्र, सहित कई कार्मिक मौजूद थे।
ये भी पढें – ऑल इण्डिया मैन्युफैक्चरर ऑर्गनाइजेशन के चैयरमैन पद पर गोविन्द हुड्डा मनोनीत
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया

जोधपुर में मतदान शांति पूर्ण संपन्न 83.58% वोटिंग

शाम 6 बजे तक 83.05% मतदान,आगोलाई में सर्वाधिक

