Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में बाइक चोरी का सिलसिला जारी है। वाहन चोर पुलिस के चुनावी ड्यूटी में होने का फायदा उठाकर गाडिय़ां चुराने में सक्रिय हैं। कमिश्नरेट के कई थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के केस दर्ज किए गए हैं।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि पहाडग़ंज मंडोर निवासी भंवर सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 1 सितम्बर की सुबह के समय वह नसरानी सिनेमा के पास आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह  शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में कुम्हारों की ढाणिया नांदड़ी निवासी बंशीलाल पुत्र सोहनलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि रात्रि को वह एमडीएम अस्पताल आया था और मोर्चरी के बाहर उसने बाइक खड़ी की थी जिसको अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इधर प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि रेलवे अस्पताल के पास रातानाडा में रहने वाले रमेश पुत्र पीसाराम की बाइक उम्मेद अस्पताल के गेट संख्या 3 के बाहर से चोरी हो गई। महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: जालोर हाल करण सिंह का हत्था पावटा सी रोड के पास गली में रहने वाले पुनित परमार पुत्र गोपालकृष्ण परमार की बाइक उसके घर के बाहर से रात में चोरी गई।

गांव में भी सक्रिय वाहन चोर

फलौदी पुलिस ने बताया कि शैतान सिंह नगर निवासी सतपाल सिंह पुत्र लाधू सिंह राजपूत की बाइक फलोदी कस्बा क्षेत्र में बाजार से चोरी हो गई। ओसिया थाने में दी रिपोर्ट में कुम्हारों का बास ओसियां निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र परबत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ओसियां कस्बे में तहसील कार्यालय के पास आया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक को कोई चुरा ले गया।

ये भी पढें – रात को अकेली थी घर में, मुंह में कपड़ा ठूँस कर दुष्कर्म

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026