Doordrishti News Logo

बैठक में अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण का किया आह्वान

जोधपुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं न्यायाधीश संदीप मेहता अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को राजस्थान उच्च न्यायालय में इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर की अध्यक्षता में राजस्थान उच्च न्यायालय के मध्यस्थता केन्द्र परिसर में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव देव कुमार खत्री ने बताया कि बैठक में सुनिल बेनीवाल, संदीप शाह, करण सिंह राजपुरोहित, रेखा बोराणा व फरजंद अली अतिरिक्त महाधिवक्तागण, राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर सहित न्यू इण्डिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, दी ओरिएन्टल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड,  रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड़, श्रीराम जनरल इंश्योरेंश कंपनी, एचडीएफसी एर्ग्रो जनरल इंश्योरेंश क. लिमिटेड, इफको टॉक्यो जनरल इंश्योरेंंस क. लिमिटेड़, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड  व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड के लीगल प्राधिकृत अधिकारी व अपीलांट अधिवक्तावगण ने भाग लिया।

न्यायाधीश ने बैठक में उपस्थित हुए विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों व अधिवक्ताओं से प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रैफर होने वाले प्रकरणों में अधिकाधिक पक्षकारों को बुलाकर राजीनामें के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त एमएसीटी अन्य इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी कंपनी के ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को निस्तारित करवाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण, विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts:

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026

सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक

August 10, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026