- ब्रिगेड से लौटते समय दुर्घटना में हो गई थी दीप रॉय की मृत्यु
- केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने संजीव रॉय के घर पहुंचकर जताया दुःख
कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को 24 परगना जिले के देगंगा क्षेत्र में गांव विश्वन्तपुर में भाजपा कार्यकर्ता संजीव रॉय के घर पहुंच कर हालचाल जाना। कुछ दिन पहले ब्रिगेड से लौटते समय संजीव रॉय के बेटे 21वर्षीय दीप रॉय की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दीप रॉय की मां चंपा रॉय से सांत्वना प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है। हम सभी कार्यकर्ता इस दुःख की घड़ी में आपके साथ हैं। दीप रॉय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। आज हम सभी लोग चंपा रॉय और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि दीप रॉय के छोटे भाई सुब्बा रॉय की पढ़ाई का सारा खर्चा पार्टी उठाएगी। शेखावत को जब पता चला कि सुब्बा रॉय दिल की बीमारी से पीड़ित है तो उन्होंने उसका इलाज भी कराने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुब्बा रॉय का इलाज अच्छे अस्पताल में करवाया जाएगा।
शेखावत ने दीवार पर बनाया कमल का फूल
Pकेंद्रीय मंत्री शेखावत ने बारासात विधानसभा क्षेत्र के रत्ताल्ला इलाके में अपने हाथों से दीवार पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल बनाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को दीवार पर भित्ति चित्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान भित्ति चित्र बनाने की परंपरा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

