विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
पीहर पक्ष के आने पर होगी अग्रिम कार्रवाई
जोधपुर,विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान। भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र रामेश्वर नगर में गुरुवार को एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसके पीहर पक्ष पाली में सूचना दी गई है। शव को कार्रवाई के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
यह भी पढ़ें – छात्रा को नोट्स देने के बहाने बुलाया होटल में दुष्कर्म
भगत की कोठी थानाधिकारी अवधेश सांदू ने बताया कि रामेश्वर नगर की रहने वाली 26 साल की हर्षिता पत्नी प्रवीण परिहार ने आज दिन में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। पति शाम को आया तो घटना का पता लगा। उसकी शादी को चार साल हुए थे। मृतका पीहर पाली के नाणाबेड़ा गांव में है। पीहर पक्ष की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

