Doordrishti News Logo

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज। शहर के देवनगर स्थित कांति नगर निजी अस्पताल के पीछे रहने वाले युवक के बैंक एकाउंट से शातिर ने 75 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। देवनगर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

देवनगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरी अस्पताल के पीछे कांति नगर निवासी राजेंद्र बोथरा पुत्र चिंतामणदास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि किसी शातिर ने उसके बैंक एकाउंट से ऑनलाइन 75 हजार रूपए निकाल लिए। मोबाइल पर आए संदेश से ठगी का पता लगा।
मामले में जांच थानाधिकरी कमल किशोर की तरफ से की जा रही है।