Doordrishti News Logo

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर दो में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी और आभूषण चोरी कर गए। पीडि़त शादी समारोह के लिए अपने गांव गया था। वह वापिस लौटा तब ताले टूटे मिले। कुड़ी भगतासनी पुलिस जांच में जुटी है।

होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: सेवगों का बास रैण मेड़ता रोड हाल सेक्टर 2 कुड़ी भगतासनी निवासी महावीर प्रसाद पुत्र घनश्यामदास शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 19 नवंबर को शादी समारोह में अपने गांव गया था। वापिस 22 की शाम को लौटा तो ताले टूटे मिले। चोरों ने भीतर प्रवेश कर कमरें में रखी अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया। लॉकर में रखे 30 हजार रूपए, सोने की कान की आधा तोला बालियां, नाम की 3 बाली और चांदी की चार बिछियां जोड़ी चोरी कर ले गए। कुड़ी पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।