Doordrishti News Logo

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार। शहर में अलग अलग स्थानों से तीन गाडिय़ां चोरी हो गई। घर के बाहर से अज्ञात चोर बोलेरो चोरी कर ले गए। दो जगहों से बाइक पार हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज किए है।

सूरसागर पुलिस के अनुसार गढा रतनपुर शेरगढ़ हाल अंबेडकर नगर कालीबेरी निवासी भीमाराम पुत्र हुकमाराम ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक बोलेरो घर के बाहर खड़ी की थी। जो रात के समय में अज्ञात चोर चुरा ले गए। गाड़ी 19 नवंबर को चोरी हुई जोकि अब तक नहीं मिली।

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि हड्डी मिल बासनी हाल कबीर नगर की जीनत पत्नी अनवर खां ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक आखलिया चौराहा के पास एक पेट्रोल पंप के सामने से चोरी हो गई। उसकी बाइक 12 नवंबर को चोरी हुई थी जो वापिस नहीं मिली। इधर शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार रमजान का हत्था एकता नगर बनाड़ निवासी रिजवान पुत्र अजीम खां की बाइक एमडीएम अस्पताल परिसर से चोरी हो गई।