पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

  • कांस्टीट्यूशन क्लब में हुआ सम्मान
  • पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया सम्मानित

नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज), आज के प्रहरी समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026’ समारोह में देशभर की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जाने-माने साहित्यकार पार्थसारथि थपलियाल को भी राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान समारोह 22 नवंबर 2026 को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित हुआ। देशभर से प्राप्त नामों में से चयन समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लेखकों,सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं,हिंदी के संवर्धन में कार्य करने वालों और चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया।

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

समारोह में थपलियाल को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रव्यापी कार्य करने वाले डॉ.अभिषेक वर्मा के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि पर थपलियाल ने सभी विद्वतजन,स्नेही मित्रों और सुहृदजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबकी सद्भावना ही उनकी प्रेरणा है और यह सद्भावना सदैव बनी रहे,यही कामना है।