आयुर्वेदिक क्लिनिक चलाने वाले शख्स ने महिला का यौन शोषण किया

आयुर्वेदिक क्लिनिक चलाने वाले शख्स ने महिला का यौन शोषण किया

आरोपी शादीसुदा फिर भी दिया शादी का झांसा

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पूर्व में रहने वाली एक महिला के साथ आयुर्वेदिक क्लिनिक चलाने वाले शख्स ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीडि़ता की शादी का तुड़वाने के साथ उसे अपने क्लिनिक पर लगाया और फिर एक दिन चाय में नशा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। फोटो खींच वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता पहले संविदा पर लगी थी एक ड्यूटी वाले स्थान पर पक्की हो गई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश अब आरंभ की है। आरोपी के श्रीगंगानगर भागने की आशंका है। वह पहले से ही शादीसुदा बताया जाता है।

जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह संविदा पर कार्य करती थी। पति से अनबन के चलते वह जोधपुर आ गई और यहां पर काम करने लगी। इसके बाद उसकी पहचान शिकारगढ़ क्षेत्र में आयुर्वेद की क्निनिक चलाने वाले शख्स गुरप्रीत सिंह सिख से हुई। उसके पास काम पर लगने पर उसने दोस्ती बढ़ाने के साथ उसके पति से तलाक करवा दिया। फिर उसे शादी का झांसा देता रहा। एक दिन घर बुलाकर उसे चाय में नशा पिला दिया फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता के फोटोग्राफ खींचने के साथ वीडियो बना डाला और ब्लैक मेल कर यौनशोषण करता रहा। वह को पीडि़ता फिर भी शादी का झांसा देता रहा। इस बीच पीडि़ता को पता लगा कि वह गुरप्रीत सिंह पहले से ही शादीसुदा होने के साथ दो बच्चों का पिता है। वह श्रीगंगानगर का रहने वाला है और अब वहां भाग गया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts