Doordrishti News Logo

जोधपुर: इंस्टाग्राम के जरिए शेयर बाजार से जुड़े शातिरों ने 2.55 लाख ऐंठे

  • साइबर पोर्टल पर दी शिकायत
  • अब पुलिस में मामला दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: इंस्टाग्राम के जरिए शेयर बाजार से जुड़े शातिरों ने 2.55 लाख ऐंठे।शहर के सोजती गेट के अंदर सिलावटों का बास में रहने वाले मार्बल कारीगर से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 2.55 लाख रुपयों की धोखाधड़ी कर ली गई। शातिरों ने शुरूआत में निवेश के नाम पर मुनाफा दिया बाद में उसे उलझाया और रकम ठग ली। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर पहले इसकी शिकायत दी,मगर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। अब सदर बाजार थाने में आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।

थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि सोजती गेट के अंदर मेड़ती सिलावटों का बास निवासी मो.फाइज पुत्र फजलेरब्बी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसके इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर बाजार के संबंध में लिंक आया था। तब उसने वाट्सएप ग्रुप एडमिन केपेबल को ज्वाइन किया। 4 दिसम्बर 24 को उसने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पहले कुछ रुपए जमा कराए तब उसे मुनाफा हुआ और उसे रिटर्न मिला। इसके बाद वह रुपए लगाता गया और प्रोफिट भी बढ़ता गया।

जोधपुर: बिना गलती किसी भी वाहन को नहीं रुकवाएंगे

शातिरों ने रुपए लौटाने के नाम पर उसे टास्क के नाम पर उलझाते रहे और रकम वापिस के लिए और रुपए निवेश करने को कहा। उससे अब तक 2.55 लाख रूपए ऐंठ लिए गए। इस बारे में उसने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी थी,मगर पैसा रिफंड नहीं हो पाया। अब उसने थाने में आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। मामले में जांच की जा रही है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026