Doordrishti News Logo

सूने मकान से 18 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

  • महिला अपने पीहर चली गई थी
  • सुबह लौटी तो ताले टूटे मिले

जोधपुर,सूने मकान से 18 लाख के आभूषण और नगदी चोरी। शहर के बनाड़ स्थित शिव विहार कॉलोनी सारण नगर में एक रात के लिए छोड़े गए घर में चोरों ने सेंधमार कर 18 लाख के आभूषण,50 हजार की नगदी के साथ महंगा फोन चुरा ले गए। घर की मालकिन अपने पीहर में रात को गई थी सुबह लौटी तब ताले टूटे मिले। इस बारे में बनाड़ थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त ने एसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण

बनाड़ पुलिस ने बताया कि सारण नगर दस दुकान के पीछे शिव विहार कॉलोनी में रहने वाली गुड्डी उर्फ मनीषा विश्रोई पत्नी राजेश विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह रात को अपने पीहर बनाड़ विश्रोईयों की ढाणी पर बच्चों संग गई थी। इस बीच घर सूना था। सुबह नौ बजे लौटी तब ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा होने के साथ अलमारी और अटेची के ताले भी टूटे पड़े है। चोरों ने घर से 30 तोला सोना जिनमें सोने के दो रखड़ी सेट, दो गले के हार एक बड़ा और छोटा, सोने की अंगुठियां,चेन के साथ 10 तोला चांदी की पायेजब जोडिय़ां ले गए। उसके प्लास्टिक की थैली में रखे 50 हजार रुपए और एक महंगा फोन भी चोरी कर लिया गया। बनाड़ पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। फिलहाल चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026