मासूम ने उगल दी कोरियोग्राफर टीचर की दुष्कर्म की कहानी

मां ने बेटी को समझाया गुड टच बेड टच

जोधपुर, जिले के एक क्षेत्र में पांच साल की मासूम से उसके कोरियोग्राफर टीचर ने दुष्कर्म कर दिया। मामला चार साल पहले का है। खुलासा तब हुअ जब मां अपनी बेटी को गुड टच बेड टच के बारे मेें समझा रही थी। तब मासूम बेटी जो अब दस साल की हो गई है उसने कोरियाग्राफर टीचर की कहानी बयां कर दी। पीड़ित थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। सोनोग्राफी टेस्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म होना सामने आया है।

कोरियोग्राफर ने यह हरकत स्कूल के वार्षिक समारोह के समय बच्ची से बाथरूम में की। पुलिस ने इसमें अब गहनता से अनुसंधान आरंभ किया है। चार साल बाद बात उजागर होने से पुलिस भी सकते में है। पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। उसका आरोप है कि उसकी बेटी अब दस साल की है। उसके बेटी के सिर में दर्द रहता है। तब डॉक्टर को भी दिखाया गया। मगर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। अभी वह अपनी बेटी को दो तीन दिन पहले वह गुड टच और बेड टच के बारे में समझा रही थी। तब बेटी ने अपने कोरियोग्राफर डांस टीचर की करतूतों के बारे में जानकारी दी। 26 फरवरी 2018 में स्कूल का वार्षिक समारोह चल रहा था। तब कई सारी बच्चियां कोरियाग्राफर के साथ डांस की प्रेक्टिस कर रही थी। उसे स्कूल प्रींसिपल की तरफ से बुलाया गया था।

वार्षिक समारोह की तैयारी के समय एक दिन उसकी बेटी लघु शंका के लिए बाथरूम में गई थी। तब कोरियाग्राफर डांस टीचर भी पीेछे से बाथरूम में आ गया। उसका मुंह दबाने के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकाया और कहा कि उसके पास रिमोट है। जिससे पता लग जाएगा कि तूने किसी को कुछ बताया है। उसकी बेटी तब पांच छह साल की थी। वह डर के मारे कुछ नहीं बोल पाई और ना ही घर पर बताया।
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि अब बच्ची के सिरदर्द लगातार बढ़ता जा रहा है। तब महिला अपनी बेटी को लेकर एक चिकित्सक के पास गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews