भारत तिब्बत मैत्री संघ की बैठक रविवार को

जोधपुर,भारत तिब्बत मैत्री संघ राजस्थान राज्य समिति की बैठक रविवार 7 जनवरी को 12 बजे देव दर्शन गेस्ट हाउस,जसवंत सराय के सामने रेलवे स्टेशन के पास जिला मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्य अतिथि भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मनोज कुमार
होंगे।अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रेशम बाला द्वारा की जायेगी। 12 बजे बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों का सम्मान होगा। तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ की ओर से खाता पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – कपल डोनेशन में जोड़े से आकर करें रक्तदान

राज्य इकाई की ओर से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी जायेगी। गत वर्ष हुई भारत तिब्बत मैत्री संघ की राष्ट्रीय बैठक में हुए सभी बिंदुओं पर राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला जायेगा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ मनोज कुमार का संबोधन होगा। जिसके अंतर्गत तिब्बत मुक्ति साधना पर विचार,आगामी राज्य सम्मेलन की घोषणा एवं अन्य कई आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। रेशम बाला के धन्यवाद से समापन होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews