Doordrishti News Logo

अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

साइकिल सवार को अज्ञात वाहन और बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर

जोधपुर,अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत। शहर के करवड़ और बासनी इलाकों में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक में साइकिल सवार को अज्ञात वाहन और दूसरे में लोडिंग वाहन ने बाइक को चपेट में लिया था। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव उनके परिजन को सुुपुर्द कर दिए।करवड़ पुलिस ने बताया कि तिलोटिया बेरा दइजर निवासी जितेंद्र माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसके पिता बाबूलाल अपनी साइकिल लेकर टूट की बाडी से घर की तरफ जा रहे थे। तब दइजर रोउ पर किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तब उन्हें राहगीरों की मदद से एमजीएच भिजवाया गया, मगर बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ की गई है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को होगी परीक्षा

दूसरी तरफ बासनी पुलिस ने बताया कि पाली जिले के शिवगंज स्थित बेरा ऑल9जेतपुर निवासी भरत पुत्र शंकरलाल सरगरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई सुरेश यहां जोधपुर में रह कर मजदूरी करता है। वह अपनी बाइक लेकर बासनी औद्योगिक क्षेत्र आया था। जहां पर गली नंबर 7 में एक ढाबे के सामने से निकलते वक्त एक लोडिंग वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026