Doordrishti News Logo

जोधपुर, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव से अब प्रदेश मेें एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने के आसार बने है। प्रदेश में फिर से गर्मी व उमस बढऩे लग गई है। मारवाड़ में भी उमस व गर्मी में अब इजाफा होने लगा है। बादलों की आवाजाही भी बढ़ गई है। मानसून के आगामी 20 अगस्त के बाद फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव को लेकर बारिश की संभावना जतार्ई है।

पूर्वी राजस्थान अच्छी बारिश के दौर से गुजर चुका है। मगर पश्चिमी राजस्थान में अब तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। जोधपुर शहर में मंगलवार को उमस व गर्मी का सितम बढऩे लगा है। फिर से पसीने वाली गर्मी सताने लगी है। उमस भी सताने लग गई है। वातावरण में बन रही नमी बारिश की आस जता रही है। सितंबर तक मानूसन विदाई की तरफ होता है। राखी के बाद भाद्रपक्ष शुरू हो जाएगा। मारवाड़ वासियों के लिए आषाढ़ सावन माह लगभग सूखे ही बीत गए है। अब लोग भादवा में अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे हैं। बारिश की देरी से खेतों में खड़ी फसलें बेजान होने लगी हैं।

मंगलवार को सुबह से ही धूप छांव की स्थिति बनी हुई थी। आसमां छितराए बादल छाए हुए रहे। सूर्यदेव की बादलों की ओट में लुकाछिपी चलती रही। हवा की गति मंद पडऩे से उमस भी जोर मारने लगी है। सुबह से ही तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। सुबह शहर का तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जताई है।

ये भी पढें – वाहन चोर सक्रिय, कमिश्ररेट पुलिस पंचायत चुनाव में व्यस्त

दूरदृष्टिन्यूज़ कु एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: