Doordrishti News Logo

काव्य संग्रह कितने सूरज को दिया जाएगा एडी राही सम्मान

जोधपुर, शाइर एडी राही के जन्मदिन सोमवार 3 जनवरी को संस्था तहजीब जोधपुर की ओर से उर्दू अदब का राज्य स्तरीय पहला एडी राही अवार्ड शाम 5.30 बजे गणेशीलाल व्यास उस्ताद मिनी ऑडिटोरियम, सूचना केंद्र में दिया जाएगा। पहला एडी राही अवार्ड सीकर (शेखावाटी) मूल के मशहूर शाइर फारुक़ इंजीनियर के काव्य संग्रह कितने सूरज को दिया जाएगा। इस अवार्ड समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध शाइर, आलोचक व चिंतक जनाब शीन काफ निज़ाम तथा अतिथि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के पूर्व वाइस चांसलर जस्टिस एनएन माथुर करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: