आज से शुरू होगा जनगणना-2027 का मकान सूचीकरण

  • जोधपुर जिले में 3663 प्रगणक एवं 635 सुपरवाइजर नियुक्त
  • स्वगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 प्रगणक सम्मानित
  • जिला कलक्टर आलोक रंजन ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आज से शुरू होगा जनगणना- 2027 का मकान सूची करण। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकानों की स्वगणना अभियान के तहत 01 मई से 15 मई 2026 तक आमजन को जागरूक कर शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित करवाने वाले 5 प्रगणकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

कलक्टर ने की पेयजल आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन द्वारा प्रगणक फ़खरूद्दीन (तहसील पीपाड़ सिटी), ओम प्रकाश (तहसील लूणी),विक्रम सिंह (नगरपालिका बालेसर), अनिल कुमार (तहसील लूणी) एवं बिन्जाराम (तहसील लूणी) को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों की सराहना करते हुए इसे प्रशासन और आमजन के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,जोधपुर मीनाक्षी चौधरी उपस्थित थीं।

इस दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं पूर्व मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने भी अपने निवास स्थान पर स्वगणना कर आमजन को जनगणना में सहभागिता का संदेश दिया। मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर अपने आवंटित क्षेत्र में मकानों की सूची तैयार करेंगे।

उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक अपने क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करेंगे तथा प्रत्येक मकान एवं भवन को श्रेणीवार चिन्हित करेंगे। साथ ही प्रत्येक आवास से संबंधित कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस कार्य के लिए जोधपुर जिले में कुल 3663 प्रगणक एवं 635 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं तथा सभी को नियमानुसार प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।