पेयजल आपूर्ति के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जारी किए आदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेयजल आपूर्ति के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने आदेश जारी कर ग्रीष्म ऋतु 2026 में संभावित पेयजल संकट की स्थिति के दृष्टिगत आम जन को सुचारू एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग,जोधपुर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
आज से शुरू होगा जनगणना-2027 का मकान सूचीकरण
जारी आदेशानुसार कंट्रोल रूम का संचालन चौबीसों घंटे तीन पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित होगी। कंट्रोल रूम में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ताकि पेयजल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए।
कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0291-2650349 एवं 0291-2650350 निर्धारित किए गए हैं,जिन पर आमजन पेयजल संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सूचना दे सकेंगे।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

