दो महिलाओं और दो बदमााशों की कारस्तानी, सुनार ने ली पुलिस की शरण
जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके में रहने वाले एक स्वर्ण व्यवासाई को हनी ट्रेप का शिकार बनाकर दो महिलाओं और दो बदमाशों ने डेढ़ साल में पांच लाख के करीबन रूपए ऐंठे लिए है। इतना ही नहीं दो दिन पहले उसे कायलाना बुलाकर बाइक लूटने के साथ सोने की अंगूठी छीनी और 50 हजार रूपयों की और मांग कर डाली।

फिर अगले दिन यानी 6 फरवरी को उसके घर मेें आकर मारपीट का वीडियो और वायरल करने की धमकी के साथ रूपयों की मांग की। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्य भी सदमें में आ गए। आखिरकार पीडि़त सुनार रविवार को महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। दोनों महिलाएं विधवा है और कोई बड़ी गैंग सक्रिय बनी हो सकती है। इस प्रकरण के बाद कोई और मामले सामने आ सकते हैं। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि घटना को लेकर 47 साल के एक सुनार की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि करीबन 17-18 महिने पहले तरूण प्रजापत नाम के शख्स ने सोने चांदी के जेवरात खरीदने के लिए उसे एक स्थान पर बुलाया था। जहां पर पहले से ही एक महिला नेहा मौजूद थी। वह महिला सुनार के गले लिपट गई बाद में उसके फोटोग्राफ्स खींच लिए गए।
इसके दो दिन बाद ही उसे फोटोग्राफ्स भेज कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर रूपयों की मांग करने लगे। इसमें बाद में ललिता नाम की एक और महिला और उसका साथी प्रेमसिंह भी शामिल हो गए। ये लोग लगातार पिछले डेढ़ साल से कभी सोने चांदी के आभूषण तो कभी नगदी ले जाते रहे हैं। हाल में 5 फरवरी को उसे कायलाना बुलाया गया। सुनार ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने कायलाना आने पर उससे मारपीट की और बाइक के साथ हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली। इन लोगों ने उससे 50 हजार रूपए मांगे। मगर बाद में उसकी बाइक तो लावारिश हालत में मिल गई। 6 फरवरी को ये सभी लोग उसके घर में आ गए। फिर मारपीट करने का भी वीडियो बनाया और सार्वजनिक करने की धमकी देकर 50 हजार रूपए मांगे। जाते वक्त बाइक को लूट कर ले गए। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि नेहा और ललिता नाम की महिलाएं विधवा है। नेहा मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली बताई जाती है। जबकि ललिता के साथ रहने वाला प्रेमसिंह जैसलमेर का है। आरोप है कि करीबन पांच लाख रूपए सुनाए से ऐंठ लिए गए है, इसके साथ ही कई ज्वैलरी आइटम भी लिए गए हैं। पीडि़त सुनार की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Related posts:

विदेशी रक्षा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

युवा प्रखर प्रतियोगिता में सोमानी कॉलेज की टीम विजेता

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

