सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी
काजरी में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार काजरी संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्थान में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण पारस सोनी ने सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। सोनी ने अपने सम्बोधन में सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी,जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की तथा अनुसंधान,प्रशासन एवं दैनिक जीवन में भ्रष्टाचार के उन्मूलन,नैतिक मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण हेतु सभी काजरी कर्मचारियों को जागरूक किया। एसीबी की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। उन्होंने एसीबी की कार्य शैली में चुनौतियों का भी जिक्र किया एवं टोल फ्री नम्बर (1064) व व्हाट्सएप नम्बर की जानकारी साझा की।
28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत
संस्थान के निदेशक डॉ. एचएस जाट ने कहा कि सत्यनिष्ठा केवल एक प्रतिज्ञा नहीं,अपितु हमारी जीवनशैली एवं कार्यशैली का हिस्सा होनी चाहिए।
संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ.महेश कुमार ने सतर्कता के महत्व को समझाया तथा कार्यस्थल व दैनिक जीवन में पारदर्शिता,ईमानदारि,सत्यनिष्ठा अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसके सिन्हा ने संस्थान के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज परिहार ने किया।
Related posts:

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत

युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

अधिस्वीकृत पत्रकारों को रेल किराए में 50 फीसदी छूट बहाल करने की मांग
निर्वाचन कार्य गंभीरता और निष्पक्षता से करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन

