सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

  • -पंचायतीराज चुनाव
    -फर्जी मतदान को लेकर कई जगह झड़प
    -सांगरिया वीर नगर में कुछ फर्जी महिला मतदाताओं और पुरूषों को पकड़ा
    -मतदान केंद्र पर एकत्र भीड़ को भी खदेड़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह। जिले में गांवों की सरकार के पहली सीढ़ी सरपंच और वार्ड पंचों के लिये आज दूसरे चरण का मतदान हुआ। इसमें उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के साथ गांवों के मतदाताओं का भी काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों का उत्साह देखा गया।

कुछेक स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर झड़प भी सामने आई। सांगरिया वीरनगर में एक मतदान केंद्र पर फर्जी वोट देने पहुंची महिलाएं ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गई। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ पुरूष मतदाताओं को भी पकड़ कर पुलिस ने गाड़ी में बिठाया। हालांकि दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा।

पाल गांव में देर रात हुआ विवाद 
पाल गांव में देर रात सरपंच चुनाव को लेकर भय का माहौल व्याप्त हो गया। यहां पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। घटना का वीडियो आज सुबह वायरल हुआ। पत्थरबाजी का आरोप भी लगाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया।

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

कुल मतदाता और पंचायतें 
इस चुनाव में कुल 431 ग्राम पंचायतें और 10,589,75 पंजीकृत मतदाता शामिल हैं। सभी 431 ग्राम पंचायतों में मतदान सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ जो छोटी बड़ी घटनाओं को छोडक़र शांतिपूर्वक मतदान के समाचार है।

ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों से जुड़ी ग्राम पंचायतों में कई स्थानों पर सुबह सवेरे ही मतदाताओं में जागरूकता के चलते लम्बी लम्बी कतारे नजर आ रही थी। इस दौरान युवा मतदाताओं के साथ बुर्जुगों और महिला मतदाताओं में भी अपने गांव की सरकार सरपंच और वार्ड पंच चुनने में काफी उत्साह नजर आया।

महिलाएं सजधज कर पहुंची 
जोधपुर जिले की 17 ग्राम पंचायतों में सुबह मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह से उत्साह का माहौल बना रहा। महिलाएं सजधज कर मतदान स्थल पर पहुंची।