राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए
- –पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी
-मुख्यमंत्री वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े
जोधपुर/जयपुर, (दूरदृष्टीन्यूज), पप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इसमें राजस्थान के 66.59 लाख से अधिक किसानों को 1,335 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान निधि प्राप्त हुई।
28 साल से कार्यरत अस्थायी कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान भाई-बहनों का परिश्रम देश की समृद्धि और खुशहाली का आधार है। किसानों के जीवन में खुशहाली लाना, उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनकी मेहनत का सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के सम्मान,समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

