घंटाघर टावर पर लोगों को किया जागरूक
नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम
जोधपुर, कमिश्नरेट पुलिस ने अब आमजन में नशे की प्रवृति त्यागने के लिए मुहिम छेड़ी है। ताकि लोग सादा और अच्छा जीवन जी सकें। इसके लिए पुलिस ने एनजीओ की मदद लेकर बुधवार को घंटाघर टावर पर लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश दिए। लोगों को नशे से बढऩे वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्हें नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया।
पुलिस आयुक्तालय व एनजीओ नशा मुक्ति केंद्र माणकलाव द्वारा घंटाघर टॉवर के पास नशा मुक्ति के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में रंजीता शर्मा (आईपीएस) वृत केंद्रीय, एसीपी देरावर सिंहं,सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी,सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव के साथ कई सदस्य व नशे की गिरफ्त में आए हुए युवा शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से नशे से बचने, नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को नशा छोडऩे के लिए प्रेरित किया गया। नशे के उपचार के साधन साझा किए गए। नशे के विरोध में एक संवाद स्थापित कर जागरूकता लाई गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

