दस हजार का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस हजार का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार।जिले की बोरूंदा पुलिस ने पांच साल से फरार दस हजार के एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें – पीजी योग नाड़ी परीक्षण सहित कई नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ जिले के पुलिस थाना निम्बाहेड़ा का वांछित दस हजार रुपए के एक इनामी अपराधी खवासपुरा निवासी कैलाश पुत्र धोकलराम मेघवाल को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की हैं।
वह पांच साल से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाना बदल रहा था। उस पर चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपए का इनाम जारी कर रखा था जो उक्त प्रकरण दर्ज होने पर मजदूरी के लिए महाराष्ट्र चला गया तथा टेम्पो चलाने लगा।
वह कभी कभार अपने गांव खवासपुरा आता एवं वापस चला जाता था। पिछले छह महीने से उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मुखबिरी सूचना संकलित कर उसे खवासपुरा से दस्तयाब कर चित्तौडग़ढ़ टीम को सुपुर्द किया गया।
