एम्स जोधपुर का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को
- केन्द्रीय मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया, गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा रहेंगे उपस्थित
- एम्स जोधपुर एवं अन्य एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का होगा उद्घाटन
जोधपुर,एम्स जोधपुर का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया शनिवार को जोधपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें – उद्योगों का डेवलपमेंट सरकार की जिम्मेदारी-राठौड़
इस अवसर पर एम्स जोधपुर, नागपुर, बिलासपुर एवं अन्य एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और सेवाओं का उद्घाटन किया जाएगा। राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। जिनमें एम्स जोधपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र,नवजात शिशुओं के लिए मॉडल प्रारंभिक हस्तक्षेप(इंटरवेंशन) केंद्र और अन्य सुविधाएँ प्रमुख है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर को प्रधान मंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत उन्नयन के तहत कॉलेज के सुपर स्पैशलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में कुल 22 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा एवं चिकित्सा और नर्सिंग, स्नातक,स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी के 779 से अधिक छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की जाएगी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

