बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व
रूडिप का जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खांडा फलसा में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार
आरयूआईडीपी अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कैप टीम के धीरेन्द्र वैष्णव ने सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग और रखरखाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरों का कचरा सीवर लाइन में न डालें, इससे लाइनें अवरुद्ध होती हैं,गंदगी और बीमारियां फैलती हैं।
छात्राओं को पोस्टर के माध्यम से ठोस कचरा निस्तारण के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने सफाई रखने,प्लास्टिक से बचने और पानी बचाने की शपथ ली।
उप-प्रधानाचार्य केशर स्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है। छात्राएं जानकारी घरों में भी साझा करें।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

