वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल
पार्षद से शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल। शहर के वार्ड नं. 60 स्थित कबूतरों का चौक,रामगली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियां और गटर चौक पड़े हैं,जिससे पूरे मोहल्ले में बदबू और गंदगी फैली है।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पार्षद और सफाई इंस्पेक्टर को कई बार शिकायत दी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर स्थानीय लोगों ने स्वयं सफाई की।
परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार
स्थानीय निवासी सोनिया ने बताया कि घरों में गंदगी से छोटे बच्चों को आए दिन बुखार आ रहा है और बीमारियां फैल रही हैं। वहीं श्यामजी बिस्सा ने कहा कि गटर बंद होने से पूरी गली बदबू से परेशान है।
मोहल्लेवासियों ने नगर निगम प्रशासन से नियमित सफाई और नालियों की समय पर सफाई की मांग की है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

