Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ ने मंगलवार को विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी रामचंद्र त्रिपाठी ने तीन प्रतिष्ठानों में पैकेज्ड वस्तुओं पर अंकित एमआरपी, नेट वजन और अन्य अनिवार्य घोषणाओं का सत्यापन किया।

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

जांच में तीनों प्रतिष्ठानों में एमआरपी संबंधी सभी प्रावधान संतोषजनक पाए गए। अधिक मूल्य वसूली या नियम उल्लंघन की कोई अनियमितता नहीं मिली। विभाग ने बताया कि उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।