Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुलिस थाने पर आने वाले प्रत्येक परिवादी को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भयमुक्त, मानवीय संवेदना से युक्त अच्छा माहोल मिले और उनके बैठने, पीने के लिए पानी व शौचालय की व्यवस्था हो सके इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के प्रत्येक थाने में अनिवार्य रूप से स्वागत कक्ष बनाने की घोषण की गई थी।

Foundation stone of the reception room in the premises of Sadar Kotwali police station

इसी कड़ी में शहर विधायक मनीषा पंवार द्वारा पुलिस थाना सदर कोतवाली व सदर बाजार के परिसर में संयुक्त स्वागत कक्ष मय अटैच लेट-बाथ निर्माण करने के लिए विधायक मद से राशि स्वीकृत की गई, इसी क्रम में मंगलवार को थाना सदर कोतवाली परिसर में संयुक्त स्वागत कक्ष का शिलान्यास शहर विधायक मनीषा पंवार द्वारा किया गया।

Foundation stone of the reception room in the premises of Sadar Kotwali police station

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक को थाने की समस्याओं से अवगत करवाकर थाना परिसर में पानी के टांके के निर्माण, जर्जर बैरिक की मरम्मत व सुरक्षा की दृष्टि से हवालात को शिफ्ट करने के बारे में अवगत किया गया। उक्त तीनो कार्यों को करवाने के लिए विधायक ने मोके पर ही स्वीकृति दे दी।

शिलान्यास के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिम उपायुक्त पूर्व भागचंद मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त केन्द्रीय मंगनेश कंवर, उपमहापौर करीम जॉनी, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बाजार बंशीलाल निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर कोतवाली हरीशचन्द्र,पार्षद जाफरान, मनीष तोडा, हुमेरा चौहान, नदीम इकबाल, अब्दुल जावेद, मोहम्मद हसन खान, मोहम्मद असलम खान, दानिश फौजदार व अन्य समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026